गणपति बप्पा मोरया की गूंज से गूंज रहा गांव

0
122

फर्रुखाबाद: गणेश चतुर्दशी पर फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम विजाधरपुर में दो जगह पंडाल स्थापित कर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना के बाद पंडालों में भगवान गणेश के दर्शन-पूजन के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी रही। देर रात तक भक्तों का भगवान गणेश दर्शन-पूजन चल रहा है|
इटावा-बरेली हाई-वे पर विजाघरपुर के ठीक सामने जितेन्द्र प्रकाश दुबे ने पांचवी बार अपनी कमेटी के सहयोग से गणपति की स्थापना की है| जिसमे गणेश दर्शन के लिये सुबह-शाम श्रधालुओ की भारी संख्या देखने को मिल रही है | स्थापना स्थल पर 29 अगस्त को जागरण का आयोजन किया गया है| वही उसके एक दिन के बाद 31 अगस्त को गणपति का विसर्जन किया जायेगा| सहयोग रतन दुबे, सोनू दुबे रानू दुबे शिवम् दुबे,राजू दुबे, नितिन दुबे अजीत दिवाकर आदि कर रहे है|

[adrotate banner="3"]

वही ग्राम विजाधरपुर के अंदर भी गणपति की प्रतिमा स्थापित की गयी है| जिसमे पिंकू यादव व रिंकू यादव,अजीत पाल अपना सहयोग कर रहे है| इस प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार को 11 बजे धूमधाम किया जायेगा|

[adrotate banner="2"]