गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..

0
201

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि/अमृतपुर) पूरे शहर भर में जगह-जगह पर पंडालों में सात दिवसीय महोत्सव के बाद गाजे-बाजे के साथ भगवान सिद्धि विनायक को जयकारों के बीच विदाई दी गई। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्ति के रस में सराबोर भक्त प्रतिमा लेकर गंगा नदी तट पर पंहुचे और पूजन-अर्चन के बाद प्रतिमा भू-विसर्जित की।
अमृतपुर के कस्बे में रखी गयी गणपति प्रतिमा का रविवार को विसर्जन किया गया| कस्बे से निकली विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु गजानन के गीतों पर जमकर थिरके। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्त भक्तिमय गीतों में सराबोर रहे। गजानन के भक्तिमयी गीतों पर भक्त झूमते नजर आए। गणपति के जयकारों से क्षेत्र भी गुंजायमान हो उठा। प्रतिमा का कुठिला झील में बिसर्जन किया गया| इस दौरान अभिषेक राठौर, अमित गहलवार, भूपेश सिंह, पुष्पेन्द्र राठौर, अर्पित सोमबंशी, अजय गहलवार, पूर्व प्रधान सोनू तिवारी, प्रदीप राठौर प्रधान पति आदि रहे|
वही नगर में भी दर्जनों शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गयी| स्थापित गणपति महाराज का विधिवत पूजन के साथ हवन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी| गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ की गूज रही।
विसर्जन में बज रहा डीजे  पुलिस ने कराया बंद
नगर के मोहल्ला हरभगत ने निवासियों ने श्री गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली| विसर्जन में उन्होंने डीजे भी लगाया| जानकारी होनें पर एसएसआई रामशंकर सरोज व कादरी गेट चौकी इंचार्ज बलराज भाटी फ़ोर्स के साथ मौके पर आये और उन्होंने डीजे बंद करा दिया| एसएसआई शोभायात्रा में डियूटी पर लगे आवास विकास चौकी के सिपाही की भी क्लास लगा दी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]