गणपति के दरबार में उमड़ी श्रद्धा, चढ़ा छप्पन भोग

0
161

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) विभिन्न स्थानों पर स्थापित आदि देव भगवान गणपति की मूर्तियां श्रद्धालुओं की आस्था व आकर्षण की केंद्र हैं। शुक्रवार को नगर के गंगा नगर कालोनी में भगवान गणपति की विधि-विधान से पूजा-आरती करने के बाद उन्हें छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया।गणेशोत्सव अब लोगों की श्रद्धा का केंद्र बनता जा रहा है। शहर में कई स्थानों पर भगवान की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इसी के चलते गंगानगर स्थित गणेश गली में स्थापित प्रतिमा की पूजा अर्चना करने डॉ० अनुपम दुबे पंहुचे| उन्होंने अधिवक्ता आशीष मिश्रा आदि के साथ पूजन-अर्चन कर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। आरती के समय माहौल भक्ति से ओतप्रोत हो गया था। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया| शनिवार को मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा|
इस दौरान प्रभात पाण्डेय, संजीव तिवारी, दयाशंकर मिश्रा, निलेश पाण्डेय, संजीव वाथम, राजेश तिवारी व हरिओम मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]