फर्रुखाबाद: हर आने वाले खतरे व अन्य मामलो की जानकारी देने के लिए बनाया गया पुलिस का शतर्कता विभाग की चोरो का निशाना बन गया| जिससे पुलिस की खासी किरकिरी हो गयी है| बीती रात चोरो ने विभाग के कार्यालय से ताला तोड़कर कम्पूटर व अन्य सामान चोरी कर लिया गया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच भी शुरू कर दी है\
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुटरा कालोनी में पुलिस का शतर्कता विभाग का कार्यलय है| जिसमे बीती रात चोरो की नजर पड़ी मजे की बात यह नही की चोरी हो गयी उससे भी मजे की बात है की चोरी हुई कहा जंहा जाने से भी आदमी के पशीना छूटता हो| चोरो ने ताला तोडा और कार्यालय के अन्दर रखा मनीटर, माउस, की बोर्ड चोरी कर लिया गया है| जानकारी होने पर विभाग के हेडसिपाही वनराम सिंह ने कोतवली में अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है|
गजब: पुलिस के इंटेलिजेंस विभाग में चोरी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


