गंदगी करने से मना करने पर दलित महिला को चाकू मारा

0
124

फर्रुखाबाद: दबंगों ने दलित महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

थाना कमालगंज के ग्राम कतरौली पट्टी निवासी रामनरेश ने गांव के ही शीलू, प्रदीप व पिंटू के विरुद्ध दलित उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कराया कि आरोपी मेरे ट्यूबवेल के निकट गंदगी कर रहे थे। मेरे पुत्र आकाश व अश्वनी के मना करने पर दबंग लाठी-डंडों से पीटने लगे। पुत्रों को बचाने गयी पत्नी उर्मिला को चाकू व तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।

दूसरे पक्ष से प्रदीप ने आनंद व रामनरेश के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया कि मेरा चचेरा भाई 10 वर्षीय मंगली खेत में गया था। आरोपियों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। मैं शिकायत करने उनके ट्यूबवेल पर गया तो मुझे लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष से प्रदीप व पिंटू एवं दूसरे पक्ष से आनंद को हिरासत में ले लिया है।

[adrotate banner="2"]