गंगा में पानी घटा, रामगंगा में उफान से मक्का-मूंगफली की फसल बर्बाद

0
232

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) गुरुवार को गंगा में सैलाब का पानी कम हो गया| जबकि रामगंगा में उफान दर्ज किया गया| रामगंगा में बाढ़ का पानी बढने से खेतों में मक्के व मूंगफली की फसल खराब हो रही है| जिससे किसानों के माथे पर बल नजर आ रहे हैं|
बीते बुधवार को गंगा का जलस्तर 136.55 मीटर था| जो गुरुवार को घटकर 135.95 मीटर पर आ गय| वहीं नरौरा बांध से 25060 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| रामगंगा का जलस्तर 135.75 क्यूसेक बीते दिन दर्ज किया गया था| लेकिन गुरुवार को रामगंगा में उफान नजर आया| रामगंगा बढ़कर 136.20 मीटर पर आ गयीं हैं| राम गंगा में कुल 4735 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|
गाँव के खेतों को तबाह कर रहा सैलाब
बेच पट्टी डांडीपुर मियां पट्टी हरपालपुर कोला सोता मोकुलपुर वजीरपुर गहलर भावन हीरानगर गुडेरा आदि गांव के खेतों में पानी भरा हुआ है| खेतों में पानी भरा होनें से मक्का व् मूंगफली की फसल बर्बाद हो रही है| किसान कड़ी मेहनत के बाद उसे भरकर सुरक्षित जगह पर ले जाने की जुगत में है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]