गंगा में उफान जारी, चेतावनी बिंदु से 5 सेमी नीचे

0
223

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को गंगा नदी के जल स्तर बीते दिन के हिसाब से बढ़ गया | बुधवार को गंगा क जल स्तर 136.55 मीटर पर पंहुच गया | गंगा चेतावनी बिंदु से महज 5 सेंटीमीटर दूर हैं| गंगा व रामगंगा में चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर व खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है।
बुधवार को गंगा का जल स्तर 136.55 मीटर दर्ज किया गया| जबकि नरौरा बांध से 55,541 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं खोह, हरेली व रामनगर से रामगंगा में 7532 क्यूसेक छोड़ा गया| जिससे रामगंगा का जलस्तर 135.75 क्यूसेक पर पंहुच गया| गंगा का जल स्तर बढने से उसके किनारे बसे गाँव ऊगरपुर, करनपुर घाट, कुड़री सारंगपुर, सुंदरपुर, तीसराम की मड़ैया, हरसिंहपुर कायस्थ, कंचनपुर सबलपुर, लायकपुर, रामपुर, जोगराजपुर के खेतों में बाढ के पानी ने दश्तक दे दी है|

[adrotate banner="3"]


[adrotate banner="2"]