गंगा नहाने गये युवक की लू लगने से मौत

0
144

फर्रुखाबाद: थाना मोहम्मदाबाद निवासी युवक मुरारी बाबा सोमवार को घटियाघाट पर गंगा स्नान के लिए गया था। सोमवार को उसकी लू लगने से मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार मुरारी गुरु पूर्णिमा से एक दिन पूर्व गंगा स्नान करने के उद्देश्य से अकेले ही आया था। रात में रुकने के बाद सुबह स्नान भी किया। कुछ समय बाद लोगों ने एक व्यक्ति को बालू में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाली के एस एस आई विगन सिंह यादव ने घटना के सम्बंध में जांच पड़ताल की। तलाशी के दौरान युवक की जेब से मिली डायरी में लिखे नम्बर पर फोन किया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त मुरारी बाबा के रूप में की।

[adrotate banner="2"]