फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर थाना कादरीगेट क्षेत्र के पांचाल घाट स्थित श्री दुर्वासा ऋषि आश्रम ओटला महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भक्तों ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं को पूरी, सब्जी, शरबत सहित अन्य प्रसाद वितरित किया गया।
भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे। श्रद्धालुओं ने भी आयोजन की सराहना करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।
जय भोले बाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की सेवा करना और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में लक्ष्मी द्विवेदी, प्रमोद द्विवेदी ‘भोले’, अतुल पांडेय, अक्कू गुप्ता, राहुल गुप्ता, बृजपाल सिंह, शतन वर्मा, नन्हे पंडित, आशीष अग्रवाल, विनीत सिंह, कुलदीप सिंह, डॉ. संजीव मिश्र, आनंद मोहन मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, भगवान दास, अजय यादव, शिवम दीक्षित, मृदुल चतुर्वेदी और नरेश राठौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
गंगा दशहरा पर्व पर जय भोले बाबा कमेटी ने कराया भंडारा





