फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/राजेपुर प्रतिनिधि) गंगा का जलस्तर बीते दिन जितना ही शुक्रवार जितना ही रहा है| जबकि रामगंगा का जलस्तर घट रहा है| फिलहाल गंगा अभी भी चेतावनी बिंदु पर ही रुकी हुईं है| गंगा नदी का जलस्तर स्थिर होनें और रामगंगा का जलस्तर घटने से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। लेकिन, परेशानी अब भी बरकरार है।
शुक्रवार को गंगा पार में कटान जारी रहा| गंगा का जल स्तर बीते दिन जलस्तर 136.60 था| जो की चेतावनी बिंदु है| वहीं शुक्रवार को भी गंगा 136.60 पर ही स्थिर है| जबकि रामगंगा का जलस्तर बीते दिन गुरुवार को 134.65 मीटर था और वही रामगंगा बुधवार को 134.70 थी| बुधवार से लगातार रामगंगा के जलस्तर पर गिरावट हो रही है| शुक्रवार को रामगंगा का जलस्तर 134.60 हो गया| रामगंगा का जलस्तर 5 सेंटीमीटर कम हुआ है|
रामगंगा ग्राम हरपालपुर कोला सोता, बेंचेपट्टी, मंझा की मढैया, भाऊपुर, अलादादपुर भटौली व रामगंगा कुड़री सारंगपुर, करनपुर घाट, सबलपुर कंचनपुर, तीसराम की मढैया, नगरिया जबाहर, कुबेरपुर, कुतलुपुर आदि गांवों में कटान हो रहा है|
गंगा चेतावनी बिंदु पर स्थिर, रामगंगा के जलस्तर में 5 सेंटीमीटर की और गिरावट
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


