फर्रुखाबाद:(कायमगंज प्रतिनिधि) अपना दल (एस) नें सदस्यता अभियान चलाया। पदाधिकारियों नें कहा कि अनुप्रिया पटेल को देश का मजबूत नेता बनाने के लिए लोगों को जोड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही संगठन को हर गली-मोहल्ले में मजबूत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि पार्टी के लिए दो घंटा प्रतिदिन समय दें।
कायमगंज के मंझना में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव सुरजीत कटियार नें कहा कि सदस्यता अभियान में समाज के सभी वर्गो के लोग शामिल हो रहे हैं। आज संगठन उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों में भी मजबूत हो रहा है। आगामी दिनों में संगठन जनपद में अपनी मजबूत पकड़ बना लेगा| इस दौरान किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ने की योजना पर भी विचार किया गया|
रिंकू कटियार, अजीत गंगवार, ,हिमांशु गंगवार, लविश गंगवार, हर्षित गंगवार, सुरजीत गंगवार आदि कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे|
अद ने संगठन मजबूती के लिए चलाया सदस्यता अभियान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


