खूनी रंजिश में की गयी हत्यारोपी की हत्या, पांच भाईयो पर मुकदमा दर्ज

0
128

RAMRTN 1234फर्रुखाबाद:(कंपिल/पटियाली) बीते जन्माष्टमी की शाम एटा जनपद के पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम फतियापुर में बीती रात थाना कंपिल के ग्राम हकीकतपुर निवासी हत्यारोपी 42 वर्षीय रामरतन पुत्र अमर सिंह की बोलेरो से टक्कर मार उसके बाद उसके सीने में गोली दागकर हत्या कर दी गयी| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा पांच सगे भाईयो के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी कर लिया है|

[adrotate banner="3"]

बीती रात रामरतन अपनी भतीजी से मिलने उसके घर रुदायन गया था| वही विवाद होने पर वह बाइक से घर आ रहा था| जब वह एटा के पटियाली थाना क्षेत्र के फतियापुर में पंहुचा तो पीछे से आये बोलेरो सबारो ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी| जिससे वह जमीन पर गिर गया | उसके बाद बुलेरो सबार लोगो ने रामरतन के ऊपर ताबड-तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया | उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती भी किया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी| पटियाली थाना प्रभारी नजरुल ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में मृतक के पक्ष ने गाँव के ही आशुतोष यादव, धर्मेन्द्र यादव, अखिलेश यादव सुनील यादव, अनिल यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया|

कंपिल थाने में दर्ज है रामरतन पर कई मुकदमे
कंपिल थाने में रामरतन पर कई मुकदमे दर्ज है| रामरतन पर पांचो आरोपीयो के पिता राजेन्द्र नाथ यादब की हत्या किये जाने से साथ ही साथ एक महिला की हत्या का भी मुकदमा दर्ज किया है| इसके अलावा एक हत्या के प्रयास का भी मुकदमा कंपिल थाने में पहले से ही दर्ज है|

[adrotate banner="2"]