उर्वरक वितरण में लापरवाही देख गोदाम प्रभारी व ठेकेदार को कड़ी फटकार

0
143

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें गुरुवार को सातनपुर एवं बघार का औचक निरीक्षण किया। जिसमे उन्हें वितरण में लापरवाही में लापरवाही मिली तो उन्होंने ठेकेदार व गोदाम प्रभारी की जमकर क्लास लगा दी|
दरअसल गुरुवार को डीएम नें दोनों गोदामों का  निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने अपर जिलाधिकारी को राउण्ड ओक्लाक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाकर दिन-रात गोदाम से खाद्य का उठान कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लापरवाही में गोदाम प्रभारी डीएसमाथुर एवं ठेकेदार को कड़ी फटकर देकर चेतावनी दी| एआर काॅपरेटिव/जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गोदाम में पर्याप्त मात्रा में खाद्य का स्टाॅक है सोसाइटी एवं प्राइवेट दुकानों को बता दिया जाए कि एक-एक करके डिमाण्ड के अनुसार खाद्य ले जा सकते है।जिलाधिकारी ने 48 घण्टे के अन्दर गोदामों में पड़ा स्टाॅक का उठान कराकर नई डिमाण्ड शासन को भेजने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, तहसीलदार राजू कुमार आदि रहे|
जेएनआई ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी खबर पढ़े 
ठेंगे पर डीएम का आदेश, समितियों को नही भेजी जा रहीं खादें

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]