KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : उपजिलाधिकारी कायमगंज भगवानदीन वर्मा के निर्देश पर नायब तहसीलदार तथा खाद्यनिरीक्षक ने कई दुकानों पर छापामारकर खाद्य पदार्थों के सैम्पुल भरे। इस दौरान नगर में मिलावटखोरों में हड़कंप की स्थिति रही।
उपजिलाधिकारी वीडी वर्मा के निर्देश पर नायब तहसीलदार अनिल तिवारी के नेतृत्व में खाद्यनिरीक्षक ने कम्पिल वाईपास रोड स्थित नन्दकिशोर हकीम किराना स्टोर से चने की दाल का,चिलाका मोहल्ले में स्थित समीर बेकरी से पापे का नमूना भरा। उन्होंने आर्या एवं प्रकाश खोया भंडारों पर भी छापा मारा लेकिन वहां खोया नहीं मिला। अधिकारी की इस कार्यवाही से मिलावटखोरों में हड़कम्प मच गया।
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”11″]
[bannergarden id=”8″]
[adrotate banner="2"]

