खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पर चार पीसीएस निलंबित

0
83

लखनऊ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को चार पीसीएस अफसरों को निलम्बित कर दिया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न और आवश्यक वस्तुओं के वितरण में शिथिलता और अनियमितता की शिकायतों पर इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। निलम्बित किए गए चारों पीसीएस उपजिलाधिकारी (एसडीएम) स्तर के अधिकारी हैं। इनमें अम्बेडकरनगर के तहसील भींटी के एसडीएम महेन्द्र कुमार मिश्रा और तहसील टांडा के मनोज, फतेहपुर की तहसील बिंदकी के एसडीएम बलराम सिंह और बिजनौर जिले की नगीना तहसील के पूर्व उप जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह हैं।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]