खस्ता हाल हुआ पांचाल घाट पुल! दरारों से निकलना दूभर

0
231

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद से कई जिलों को जोडनें वाला इटावा-बरेली हाई-वे पर स्थित पांचाल घाट का पुल इन दिनों काफी समय से दुरस्त ना होनें से खस्ता हाल हो गया है| लेकिन जिम्मेदार उस तरफ देखना भी मुनासिब नही समझते| जिससे राहगीर आये दिन चुटहिल होते रहते है|
दरअसल जून 1971 में गंगा नदी पर बनाए गए सेतु का लोकार्पण किया गया था। गंगा सेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश ने 750 मीटर लंबा पुल बनाया था। लेकिन विभागीय अफसर शाही और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से पुल पर जगह-जगह ज्वाइंट खुले हुए है| निकलने वाले रहागीर सरकार को कोस रहे है| तेज रफ्तार वाहन या अंजान वाहन चालक आये दिन चोट खा रहे|  यह तो पक्का है की अफसर भी इस पुलिस से गुजरते होंगे और जनप्रतिनिधि भी लेकिन पुल की दुर्दशा किसी को नही दिख रही|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]