खलिहान की नाप कर रहे लेखपाल को पीटा

0
127

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) लेखपाल अशोक प्रतिहार थाना क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर लीलापुर में खलिहान गाटा संख्या 215/0.623 हेक्टेयर की भूमि की पैमाइश के लिये गये थे| जंहा दबंग ग्रामीणों ने लेखपाल के साथ मारपीट कर दी| पुलिस ने दबंग ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी के आदेश पर गांव में जिस समय खलिहान की भूमि की पैमाइश लेखपाल अशोक प्रतिहार ने शूरू की तो उनके साथ ग्राम प्रधान के पुत्र जितेन्द्र सिंह भी मौजूद थे| पैमाइश होने की खबर पर छविराम निवासी किराचन आ गये और लेखपाल से गाली-गलौज करने लगे| जब लेखपाल ने मना किया तो उन्होंने मारपीट कर दी| घटना के बाद लेखपाल के डायल 100 पर सूचना दी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची लेकिन आरोपी फरार हो गया| घटना के सम्बन्ध में थाने में लेखपाल ने तहरीर दी|

थानाध्यक्ष ने बताया की तहरीर आधार पर छविराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]