खबर का असर: हॉट स्पॉट का बैरिकेडिंग तोड़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
122

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हॉट स्पॉट जोंन घोषित किये गये मोहल्ले की सड़क पर लगे बैरिकेडिंग तोड़ने को लेकर जेएनआई नें प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था| खबर प्रकाशित होंने के कुछ घंटें बाद ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज करा दिया है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट से लकूला जाने वाले मार्ग पर पुलिस नें बल्लियाँ लगाकर रास्ता बंद कर दिया था| रास्ते को हॉट स्पॉट जोंन होनें के कारण किसी के भी बाहर-भीतर होनें पर पूर्ण रूप से पाबंदी थी| यह बैरिकेडिंग कादरी गेट चौकी से चंद कदम की दूरी पर ही लगा है| इसके बाद भी पुलिस को भनक नही लगी|
जब आपके प्रिय जेएनआई न्यूज नें रविवार दोपहर इस पूरे मामले पर समाचार सावधान, ये हॉट स्पॉट है ! बैरिकेडिंग तोड़कर बाहर निकल रहे लोग  शीर्षक पर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी |खबर प्रकाशित होंने के बाद पुलिस की नींद टूट टूटी और कादरी गेट चौकी इंचार्ज हरिओम प्रकाश त्रिपाठी नें अज्ञात लोगों के द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ने को लेकर धारा 188, 269, 270 व महामारी अधिनयम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]