खण्डहर में मिली नवजात की लाश

0
120

फर्रुखाबाद: (कमालगंज) थाना कमालगंज के मोहल्ला अशोक नगर स्थित एक खण्डहर पड़े मकान में नवजात बच्ची का क्षतिविक्षत शव पड़ा होने से हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

[adrotate banner="3"]

अशोक नगर में सुरेश दिवाकर पुत्र सुन्दरलाल दिवाकर का मकान खण्डहर के रूप में पड़ा है। गुरुवार को सुबह कुछ लोगों ने खण्डहर की दीवार पर खून की छींटे देखे। नजदीक जाकर देखा तो एक नवजात बच्ची का शव पड़ा है। बच्ची का शव पड़ा होने की बात जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी। मौके पर बच्ची के शव को देखने वालों का तांता लग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक रामसनेही मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

[adrotate banner="2"]