खंड शिक्षा अधिकारी से अभद्रता में विवादित सह समंवयक कार्यमुक्त!

0
94

up police transferफर्रुखाबाद: खंड शिक्षा अधिकारी राजेपुर से अभद्रता करने वाले ब्लाक सह समंवयक को कार्यमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए। राजेपुर के खंड शिक्षा अधिकारी बैगीश गोयल ने बीएसए से शिकायत की कि ब्लाक संसाधन केंद्र के सह समंवयक राहुल मिश्रा ने नवीनीकरण संस्तुति के लिए राह चलते धमकाया। प्रभारी बीएसए भगवत प्रसाद पटेल ने बताया कि सह समंवयक को कार्यमुक्त कर मूल विद्यालय भेजने की कार्रवाई किए जाने के आदेश दे दिए गए हैं। वहीँ राहुल मिश्र ने बताया कि उन्हें अभी तक कार्यमुक्त होने का कोई आदेश नहीं मिला है|

[adrotate banner="3"]

बीईओ का चार्ज

खंड शिक्षा अधिकारी बढ़पुर महेश चंद्र शर्मा के मार्ग दुर्घटना में घायल होने के कारण जिला समंवयक अनिल शर्मा को बढ़पुर बीईओ का चार्ज दे दिया गया है। उनके पास नगर शिक्षा अधिकारी का भी कार्यभार है। शमसाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानप्रकाश अवस्थी के लंबे अवकाश पर जाने से कमालगंज के बीईओ सुमित वर्मा को शमसाबाद का भी चार्ज दे दिया गया।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]