क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोगों में दहशत

0
116

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : क्षेत्र में दिनों दिन बढ़रहे चोरों के हौसले नें आम आदमी की नींद उड़ाकर रख दी है। पूरी पूरी रात जाग कर लोग अपने अपने घरों की रखवाली कर रहे है। मगर जरा सी आंख झपकी और चोरांे ने हाथ साफ कर दिया। जहां चोरों के बढ़े हुए हौसले लोगों की परेशानी और चिंता का कारण है वही पुलिस की शिथिलता भी लोगों को खल रही है। और शायद चोरों को भी इसका कुछ न कुछ अंदाजा है। जो उनका हौसला और क्षेत्र में चोरी की वारदातो की संख्या बढ़ा रहा है।

[adrotate banner="3"]

नगर से सटा मोहल्ला दमदमा बीती रात चोरों के निशाने पर रहा जहां एक घर में नकब लगाने के बाद भी जब वे सफल नही हुये तो भी उन्होंने हिम्मत नही हारी और अगले घर की दीवार में नकब लगा डाला पर वहां भी चोरों को जब सफलता नही मिली तो उन्होंने तीसरे मकान में पिछवाडे की दीवार में नकब लगाकर माल असवाब उडा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमदमा में चोरों ने आरिफ पुत्र नईम खां के घर के पिछवाडे़ दीवार में चोरों ने नकब लगाया लेकिन घर वालों के जागजाने के कारण चोर वहां से खिसक लिये और थोड़े फासले पर बने मकान बिलाल पुत्र लालमियां के मकान के पिछवाडे दूसरा नकब लगा दिया लेकिन यहां पर भी लोग जाग गए और चोरों को यहां से भी खाली हाथ भागना पड़ा। यहां से कुछ दूर पर ही सुहेल पुत्र मतीन खां के मकान में नकब लगाकर चोर अंदर घुस गए और यहां से एक जोड़ी तोड़ियां चांदी की एक जोड़ी कानों के कुन्ड़ल एक अगूठी 5 हजार रूपये नगद व कपड़े आदि सामान चोर चुरा लेगए। जिसकी सूचना मकान मालिक ने कोतवाली कायमगंज में दर्ज कराई है।

[adrotate banner="2"]