क्रासिंग पार करते समय युवक एक्सप्रेस ट्रेन से कटा

0
124

कमालगंज (फर्रुखाबाद): क्रासिंग को बिना सूझ बूझ के पार करने से ट्रेन से दुर्घटनाओं का दौर बढ़ता जा रहा है आये दिन क्रासिंग इत्यादि पर बिना देखे ट्रेन की पटरी पार करने की जल्दवाजी के चलते लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। एसा ही शुक्रवार को एक युवक के साथ हुआ। जोकि कमालगंज स्टेशन पर ही ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

कमालगंज स्टेशन पर छपरा मथुरा एक्सप्रेस से कानपुर से फर्रुखाबाद की तरफ गुजरने वाली ही थी कि एक युवक ने जल्दवाजी में ट्रेन की पटरी को पार करना चाहा। तब तक ट्रेन बिलकुल पास में आ चुकी थी। फिर क्या था ट्रेन की टक्कर लगते ही युवक का शरीर क्षतिविक्षत हो गया। तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी गयी। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस व स्थानीय पुलिस की मदद से युवक की पहचान करनी चाही लेकिन युवक का शव इतना क्षत विक्षत हो चुका था कि उसकी अब तक पहचान नहीं की जा सकी।

[adrotate banner="2"]