फर्रुखाबाद: महान क्रांतिकारी अमर शहीद प0 राम नारायण आजाद के पौत्र बॉबी दुबे ने भी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये बीजेपी से दावा ठोंक दिया है|
[adrotate banner="3"]
रविवार को तकरीबन एक सैकडा लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी की नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के लिये बॉबी दुबे ने निकाय प्रभारी शैलेन्द्रसिह राठौर व बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह को आवेदन दिया| बॉबी दुबे ने बताया कि वह एक क्रांतिकारी परिवार से है जिनके घर ने देश के लिये लहू दिया है आजाद ने देश के ऊपर अपना जीवन बलिदान कर दिया है आजाद के भाई माता-पिता भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे| आजाद ने देश के लिए अपनी 21दुकान,7मकान बेच दिये|
उनके साथ बीजेपी नेता प्रभात मिश्रा, राजेश मिश्रा, अंकित तिवारी आदि रहे|
[adrotate banner="2"]


