फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन के अवसर पर सीएचसी पर फल वितरण किया |
मुहर्रम कमेटी,सीरत कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा एक अस्पताल मे फल,दूध, बिस्कुट, दालमोंठ का मरीजो को वितरण किया| इसके साथ ही कमेटी के सदस्यों नें कहा कि कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब सारी दुनिया के लोगों के लिए रहमत हैं। उनके बताए मार्ग पर चल कर ही दुनिया व आखिरत में कामयाबी मिल सकती है। कहा कि हजरत मोहम्मद सल्ल रोल माडल थे। उन्होंने ही दहेज प्रथा को समाप्त कर मेहर लागू कर महिलाओं को उनका हक दिलवाया। गरीबी-अमीरी के फर्क को दूर किया और कहा कि सच्चा मुसलमान हमेशा अच्छा इंसान होता है। बसीम फारूकी मुहारम कमेटी अध्यक्ष तथा सीरत कमेटी के सदस्य रानू फारूकी, साहिल खां अब्दुल मुईद खां आदि रहे|
कौमी एकता का दिया संदेश, जरूरतमंदों को बांटे फल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


