कौन बनेगा चेयरपर्सन: दयमन्ती, शशिप्रभा, माला और सलमा का नामांकन

0
103

फर्रुखाबाद :  नगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन से पहले दयमन्ती सिंह पत्नी विधायक विजय सिंह ने नामांकन कर खाता खोला| नगर की सीट के लिए पिछले चार दिनों से एक भी नामांकन नहीं हुआ था| दयमन्ती सिंह के बाद माला पारिया पत्नी संजीव पारिया ने नामांकन कराया| वहीँ सलमा बेगम पत्नी अहमद अंसारी दोपहर 2 बजे जुमे की नमाज अदा करने के बाद नामांकन कराया| संजीव मिश्र बाबी की पत्नी शशि प्रभा ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया| अब तक अध्यक्ष पद के लिए मैदान में कुल 10 प्रत्याशी चुनावी जंग के लिए कूद चुके हैं|

[adrotate banner="3"]

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को सुबह से ही नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में गहमागहमी का माहौल बना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने कड़े इंतजाम किये थे। सुबह सबसे पहले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व विधायक विजय सिंह की पत्नी दमयंती सिंह ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर पहला नामांकन कराया। वहीं विधायक विजय सिंह के प्रतिनिधि राजेश पाठक की पत्नी विनीता पाठक ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया।  सपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में अहमद अंसारी ने अपनी पत्नी सलमा अंसारी का नामांकन कराने के बाद कहा कि वे सपा समर्थित प्रत्याशी हैं। उनके प्रस्तावक बने सपा के पूर्व जिला महासचिव अनिल श्रीवास्तव, रिवशरन यादव ने जोर देकर कहा कि वे सलमा अंसारी को चुनाव जिताकर रहेंगे। हालांकि सलमा अंसारी के साथ सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर के अलावा कोई भी दिग्गज सपा नेता या कार्यकर्ता मौजूद नहीं था।

भाजपा से संजीव पारिया की पत्नी माला पारिया ने नामांकन करने के बाद कहा कि वे नगर पालिका में हुई धांधली की जांच करायेंगीं। जो भी लोग दोषी पाये जायेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनता अगर उन्हें मौका देती है तो वे शहर को चमन कर देंगी। माला पारिया के साथ अधिवक्ताओ का हुजूम तो था लेकिन भाजपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष के अलावा पार्टी का कोई भी नेता व कार्यकर्ता नहीं था।

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संजीव मिश्रा बाबी की पत्नी शशी प्रभा मिश्रा ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया। वहीं कल्पना दीक्षित, नीतू, गुड्डी बेगम, चांदवी सिद्दीकी, राजवती यादव ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया है।

[adrotate banner="2"]