कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, लाखों का नुकसान

0
149

1Cold Storage11Manager 1Mazdoorफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के बेबर रोड स्थित शारदा कोल्ड स्टोरेज में शार्ट सर्किट से आग लगने से कोल्ड स्टोरेज की ऊपरी मंजिल पर लाखों का नुकसान हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया।

[adrotate banner="3"]

कायमगंज निवासी प्रदीप रस्तोगी का बघार नाला के निकट शारदा कोल्ड स्टोरेज है। दोपहर बाद अचानक शीतगृह की खिड़कियों से काला धुआं निकलता देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कोल्ड कर्मचारियों को दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी। घटना की सूचना के कुछ समय बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन आग बुझाने के लिए सीधी जगह न मिल पाने पर कर्मचारी सीड़ी लगाकर शीतगृह की खिड़कियों से अंदर घुसे और काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी दौरान कोल्ड की आग बुझा रहे शीतगृह के इलेक्ट्रीशियन सुधीर निवासी रायपुर व पल्लेदार शिवपाल सिंह चुटहिल भी हो गये। सुधीर कोल्ड के अंदर से नीचे आ गिरा। जिससे उसे काफी चोट आयी।

[bannergarden id=”8″]

आग लगने से लाखों रुपये की लकड़ी का फर्नीचर व छत पर लगा थर्माकोल आदि जल गया।

[adrotate banner="2"]