फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उग्र हो गई है,लिहाजा संगठन ने 24 घंटे की हड़ताल करने का निर्णय लिया हैl 24 घंटे की हड़ताल से मरीजों को काफी समस्या होने की संभावना बन गयी है l इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिन डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया की बीते 9 अगस्त को आर जी केयर हॉस्पिटल कोलकता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की दु:खद घटना को अंजाम दिया गया था, घटना के बाद से पुलिस ने अभी तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया है मामले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन 17 अगस्त से प्रातः 6:00 बजे से लेकर 18 अगस्त 6:00 बजे तक यानी 24 घंटे की संपूर्ण हड़ताल कर दी हैl सरकार को चिकित्सकों की सुरक्षा तय करनी चाहिए l



[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


