सहयुक्‍त नियोजक के न आने से नहीं हो सकी शहरी आवास योजना की बैठक

0
130

FARRUKHABAD : फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में काशीराम शहरी योजना में आवास आवंटन हेतु बैठक बुलायी गयी। बैठक का कोरम पूरा न हो पाने पर जिलाधिकारी पवन कुमार ने अधिशासी अभियंता को हड़काते हुए बैठक स्थिगित कर दी।

[adrotate banner="3"]

dm- adm- cdo pawan kumar[bannergarden id=”8″]

जनपद के बढ़पुर, मोहम्मदाबाद, कंपिल, कायमगंज क्षेत्रों में आवास विकास परिषद की तरफ से गरीबों को प्लाट देने के लिए बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बुलायी गयी थी। बैठक में अधिशासी अभियन्ता आवास विकास के अलावा अन्य अधिकारियों को बुलाया गया था। लेकिन बैठक में सम्बंधित अधिकारियों के न पहुंचने से जिलाधिकारी पवन कुमार ने अधिशासी अभियंता आवास विकास को जमकर हड़काया। जिसके बाद बैठक में कोरम पूरा न होने पर जिलाधिकारी ने बैठक स्थिगित कर दी। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ईश्वरीय प्रसाद पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]