कोटे पर कब्जा करने के लिये दलित कोटेदार और पत्नी को पीटा

0
131

anitaफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम भुसेरा निवासी दलित कोटेदार रामदास पुत्र कल्यान और उसकी पत्नी अनीता को गाँव के ही कुछ दबंगो से मारपीट कर घायल कर दिया| गम्भीर अवस्था में महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है |

[adrotate banner="3"]

पीड़ित कोटेदार रामदास ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि वह ग्राम पंचायत दासपुर का कोटेदार है | ग्राम भुसेरा में कोटेदार का चयन होना है| जिस पर लेकर पक्ष-विपक्ष का आरोप लगाकर बीती रात 10 बजे मेरे घर में गाँव के ही धर्मेन्द्र, शैलेन्द्र, गजेन्द्र, अमरेंद्र, पुत्र छविनाथ सिंह, शिवम् पुत्र धर्मेन्द्र, जितेन्द्र पुत्र अबधेश, समरपाल पुत्र हरिनाथ आदि लोग आ गये| आरोपियों ने कोटेदार और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी| जिससे कोटेदार की पत्नी अनीता की हालत बिगड़ गयी और उसे 108 एम्बुलेश से लोहिया अस्पताल लाया गया|
पुलिस का कहना है की घटना के सम्बन्ध में उन्हें तहरीर नही दी गयी|

[adrotate banner="2"]