कोटेदार के चयन में प्रधान पर धांधली का आरोप

0
135

फर्रुखाबाद: अवैध तरीके से कोटेदार की न्युक्ति पर सवाल उठाते हुए मोहम्मदाबाद विकास खंड के ग्राम पखना के ग्रामीणों ने नये कोटेदार के चयन की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली मोहम्दाबाद ग्राम पखना के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि ग्राम सभा पखना में अनुसूचित वास्तु विक्रेता की एक दुकान थी| अब आबादी के हिसाब से दूसरी दुकान की आवश्यकता है| इसके लिये अनुसूचित वस्तु विक्रेता चयन हेतु ग्राम प्रधान शिवनंदन सिंह द्वारा मनमाने तरीके से १६ सितम्बर को बिना कोई बैठक, प्रस्ताव व एजेंडा के अपने किसी नजदीकी व्यक्ति का प्रस्ताव कर दिया|

जब इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने प्रधान शिवनंदन सिंह को पात्रता की श्रेणी में होने के कारन प्रार्थना पत्र दिया परन्तु प्रधान द्वारा प्रार्थना पत्र लेने से इनकार कर दिया गया| व अभद्रता करते हुए कहा कि दुकानदार का चयन हो गया है अब किसी की जरुरत नहीं है|

शिकायत दर्ज करने वालों में सोबरन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, राम नरेश, मुन्ना लाल, मुकेश, बाबु जाटव, मुकेश बाबु, सुरेश सिंह व राम प्रकाश सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]