कैबिनेट रिशफल के चलते सलमान खुर्शीद ने रद की हज यात्रा

0
123

अपने ट्रस्ट की ओर से सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप झेल रहे कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी हज यात्रा रद कर दी है। यह जानकारी उनके करीबी सूत्रों ने दी। उनका यह फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के कयासों के बाद आया है। उन्हें रविवार को हज यात्रा के लिए रवाना होना था और अगले हफ्ते के आखिर तक वापस आना था।

[adrotate banner="3"]

गौरतलब है कि एक समाचार चैनल के ‘स्टिंग ऑपरेशन’ में खुर्शीद और उनकी पत्‍‌नी की संस्था ‘जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट’ पर विकलाग लोगों को उपकरण मुहैया कराने के लिए जारी कोष के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने खुर्शीद पर निशाना साधा। खुर्शीद ने इन आरोपों का खंडन किया है, हालाकि उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले की जाच कर रही है।

[adrotate banner="2"]