कैबिनेट मंत्री के स्वागत से राज्य मंत्री व जिलाध्यक्ष नदारद

0
114

Nफर्रुखाबाद: किसी सपा सरकार द्वारा जनपद को पहली बार कैबिनेट मंत्री का तोहफा दिया गया है। परन्तु जनपद के प्रथम सपाई कैबिनेट मंत्री के प्रथम जनपद आगमन के ऐतिहासिक अवसर पर भी सपा की गुटबंदी साफ नजर आयी। कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सतीश दीक्षित के जनपद आगमन पर लोहिया प्रतिमा पर आयोजित  स्वागत कार्यक्रम से पार्टी जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर व राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह यादव नदारद रहे। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत भी इस मौके पर कहीं नजर नहीं आयीं।

[adrotate banner="3"]

सतीश दीक्षित के स्वागत में जहां विश्वास गुप्ता, रजत क्रांतिकारी, रंजीत चक, सुषमा जाटव, संतोष यादव, बृजेश दुबे आदि के अतिरिक्त अन्य उत्साही सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, वहीं पार्टी जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह यादव व पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत जैसे प्रमुख नाम तक नदारद रहे। [bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]