कैंडल मार्च निकाल कमलेश तिवारी को श्रद्धांजलि

0
122

फर्रुखाबाद: लखनऊ में हिदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व हिदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में हिन्दू महासभा व स्वास्थ्य कर्मियों नें कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी|
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ व हिन्दू महासभा के द्वारा फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर कैंडिल मार्च निकाल कर कमलेश तिवारी को  श्रद्धांजलि दी| फतेहगढ़ चौक पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर कमलेश तिवारी को श्रद्धांजलि दी और उनकी हत्या करने वाले हत्यारोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने और घटना का राजफाश करने की मांग की। मार्च में शामिल लोगों ने हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही मृतक के परिजन को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ० गौरव वर्मा, हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, महामंत्री सौरभ मिश्रा, जिला प्रवक्ता नरेन्द्र मिश्रा, डॉ० पुनीत पाण्डेय, गौरब राजपूत,  अंकित दीक्षित, नितिन शर्मा, शाबिर हुसैन आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]