केन्द्र में बनेगी सपा की सरकार : सतीश दीक्षित

0
103

सिद्धार्थनगर : जनपद के पर्येवेक्षक के रूप में नियुक्त राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सतीश चन्द्र दीक्षित शुक्रवार को नगर में पहुंचे और कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार आप के दम पर केन्द्र में सपा की सरकार बननी तय है।

[adrotate banner="3"]

कहा कि यहां से हमारे पार्टी का उम्मीदवार अन्य दलों के उम्मीदवारों के सापेक्ष काफी शक्तिशाली है। 25 सेक्टर व 3 सौ 63 बूथ प्रभारियों की नब्ज टटोलते हुए कहा कि कुछ जो शिकायतें हैं वह दूर होंगी। निष्ठा व इमानदारी से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी हमेशा सम्मानित करती है, ऐसे जो भी हैं उन्हें सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के अंत में पहुंचे विस अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया की हम पूरी निष्ठा व ईमानदारी से आपके साथ हैं। आप भी हमें इस योग्य बनाने का काम करें।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, पूर्व विधायक लाल जी यादव, इंद्रासना त्रिपाठी, चिनकू यादव, शोहरतगढ़ विधायक प्रतिनिधि उग्रसेन सिंह, सदर नपा अध्यक्ष जमील सिद्दीकी, जुवैदा चौधरी, मोहम्मद इद्रीस पटवारी, अबरार हुसैन, ईश्वर चन्द्र दूबे, राम अजोर चौधरी, राधे मोहन शर्मा, रामनयन यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहर लाल निषाद ने व संचालन जिला सचिव कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने किया।

[adrotate banner="2"]