अमेठी जिले के गठन की अधिसूचना फिर जारी

0
173

amethiलखनऊ : लंबे समय से चल रहे उहापोह को समाप्त करते हुए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सुल्तानपुर की तीन और रायबरेली जिले की तिलोई तहसील को शामिल करते हुए अमेठी जिले के गठन की अधिसूचना जारी कर दी। अमेठी जिले का मुख्यालय गौरीगंज होगा। इस संबंध में निर्णय गुरुवार रात कैबिनेट ने बाइसर्कुलर के जरिए किया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
प्रमुख सचिव राजस्व श्री किशन सिंह अटोरिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अमेठी जिले में सुल्तानपुर जनपद की तीन तहसील अमेठी, गौरीगंज व मुसाफिरखाना तथा रायबरेली जनपद की तिलोई को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि रायबरेली जिले की तहसील महाराजगंज के राजस्व ग्राम महेशपुर, रामपुर पवारा, सेमरौता, सतगवा, ठोकरपुर, अकबरपुरफर्सी, पूरेलिक्ष्मनदेई, बसन्तपुर एवं राजापुरहलीम को निकालकर तहसील तिलोई में शामिल कर दिया गया है। इसी प्रकार तिलोई के राजस्व ग्राम बारीगोहन्ना, कड़रिया व गंगापुर को रायबरेली की महराजगंज तहसील में शामिल किया गया है।

[adrotate banner="2"]