केजरीवाल समर्थकों ने एनी कोहली साथ की मारपीट

0
80

अरविंद केजरीवाल का रास्ता रोकने और उनसे बहस करने से चर्चा में आई एनी कोहली की मंगलवार को केजरीवाल समर्थकों ने प्रशांत भूषण के घर के बाहर पिटाई कर दी। शोर-शराबा होने के बाद केजरीवाल और प्रशांत भूषण ने घर से बाहर आकर उसका बीच-बचाव किया और उन्हें अपने साथ ले गए। 59 वर्षीय एनी अपने आपको आइएसी मेंबर बताती हैं।

[adrotate banner="3"]

गौरतलब है कि एनी ने रविवार को अरविंद केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस में आकर काफी बवाल किया था। उन्होंने इस प्रेस कांफ्रेंस में सवालों की झड़ी लगा दी थी, जिससे केजरीवाल समर्थक गुस्से में थे। सुबह जब वह प्रशांत भूषण के घर पहुंची, तभी वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की। एनी के मुताबिक वह यहां अपने सवालों का जवाब लेने आई थीं। एनी ने कहा कि वह अरविंद और अन्ना की मुहिम से काफी पहले से जुड़ी हुई हैं। लेकिन अरविंद के अन्ना से अलग होकर राजनीतिक विकल्प देने की घोषणा से वह आहत हैं। उन्होंने इसको एक धोखा बताया है। उन्होंने साफ कहा कि वह अपने सवालों के जवाब जानकर ही रहेंगी, भले ही कितने दिन लग जाएं।

[adrotate banner="2"]