केजरीवाल के समर्थक हिंसा करने का सुनियोजित षड्यंत्र रच रहे हैं: पुन्नी

0
117

फर्रुखाबाद, प्रतिनिधि : शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला ‘पुन्नी’ ने अरविंद केजरीवाल के समर्थकों द्वारा हथियार चलाने के प्रशिक्षण को शांति व्यवस्था के लिए खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

[adrotate banner="3"]

ज्ञापन में कहा गया कि आईएसी की सभा के व्यवस्थापक तथा अरविंद केजरीवाल के समर्थक हिंसा करने के लिए बाकायदा हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके कार्यकर्ता जनपद की शांति व्यवस्था को भंग करने का सुनियोजित षड्यंत्र रच रहे हैं। प्रशिक्षण के अलोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जान-माल के नुकसान का खतरा हो गया है। शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने व हानि से बचाने की मांग की गई।

[adrotate banner="2"]