केजरीवाल के सभा स्थल की सुरक्षा हेतु प्रशासन की नजर तेज

0
100

फर्रूखाबाद: 1 नबम्वर को अरविन्द केजरीवाल की सभा को लेकर प्रशासन की नजर तेज हो गयी है। जिसको लेकर सबसे जादा परेशानी पुलिस विभाग के सामने है। कानून मंत्री के वयान को लेकर पुलिस के हाथ पांव फूले हुए हैं। सोमवार को इस बावत पुलिस के आला अधिकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट के साथ कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये।
अरविन्द की सभा का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही प्रशासन पर भी दबाव बढ रहा है । प्रशासन के सामने इस समय सबसे बड़ी समस्या केजरीवाल  की सुरक्षा को लेकर ही है। इस कारण से सोमवार को  क्षेत्रधिकारी नगर विनोद कुमार सिंह व नगर मजिस्ट्रेट  ने आवास विकास के मैदान का पुनः निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होने शहर कोतवाली पुलिस से सुरक्षा की विशेष जानकारी की तथा सभा के दौरान किसी भी अराजक तत्वो को देखते ही दबोचने के आदेश दिये गये।
अधिकारियो ने इस दौरान आईएसी के कार्यकर्ताओ से भी इस सम्बन्ध मे सभा स्थल  पर ही मुलाकात की। इस दौरान लक्ष्मण सिंह ने बताया की सभा स्थल पर बैठने के लिये 25000 लोगो की व्यबस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां मुहैया करायी जायेंगी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने आईएसी कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह को निर्देश दिये कि कोई भी वाहन मंच तक नहीं जायेगा। सिर्फ वीआईपी लोग ही मंच तक वाहन से पहुंचेंगे।

[adrotate banner="3"]

इस दौरान आईएसी कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी कि मंच बनने की प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ कर दी जायेगी जो देर शाम तक तैयार होगा।

[adrotate banner="2"]