कांग्रेसियों को सभा स्थल से दूर करने के लिए कचरा गाड़ियों की मांग

0
95

फर्रुखाबाद: अरविंद केजरीवाल की सभा को लेकर अब अन्य सामाजिक संगठन भी पूरे शबाब पर आ गये हैं और अपने अपने तरीके से उनके समर्थन में रहकर कांग्रेसियों के खिलाफ मोर्चा खोलने को तैयार खड़े हैं। हिन्दू जागरण मंच ने इस सम्बंध में कांग्रेसियों को केजरीवाल की सभा से दूर रखने के लिए नगर पालिका से 10 कचरा गाड़ियों की मांग कर दी है।

[adrotate banner="3"]

हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने लिखित रूप से नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल से मांग की है कि उन्हें कांग्रेसियों को सभा स्थल से दूर करने के लिए 10 कचरा गाड़ियों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेसियों द्वारा उपद्रव मचाये जाने व अवरोध उत्पन्न किये जाने की प्रबल संभावना है। हिन्दू जागरण मंच ने कांग्रेसियों को सभा स्थल के नजदीक न आने की हिदायत दी है। उन्होंने दावा किया कि अगर कोई भी कांग्रेसी किसी प्रकार का अनर्गल कार्य करता है तो संगठन उसके मुहंतोड़ जबाब के लिए तैयार बैठा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल की सभा के लिए उनके संगठन ने पूरी तरह से कमर कस ली है।

[adrotate banner="2"]