केंद्रीय कैबिनेट में आठ मंत्री शामिल, 84 साल के शीशराम ओला रोजगार मंत्री बने

0
122

नई दिल्ली: 2014 के आम चुनाव को देखते हुए सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल किया है, जिसे अगले साल के लोकसभा चुनाव के पहले यूपीए-2 का आखिरी फेरबदल माना जा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे नए रेलमंत्री बनाए गए है| कैबिनेट मंत्री ऑस्कर फर्नांडीज को सड़क और राजमार्ग मंत्रालय और कैबिनेट मंत्री के एस राव को कपड़ा मंत्रालय दिया गया है|

[adrotate banner="3"]

मंत्रिमंडल में आठ नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया है। इनमें से चार कैबिनेट स्तर के और चार राज्य मंत्री हैं। कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में सीसराम ओला, ऑस्कर फर्नांडिस, गिरिजा व्यास और केएस राव शामिल हैं। राज्य मंत्रियों में माणिक राव गवित, संतोष चौधरी, जेडी सीलाम, ईएमएस नचियप्पन शामिल हैं। राज्यमंत्री जे डी सीलम को वित्त मंत्रालय, राज्यमंत्री माणिक राव गावित को सोशल जस्टिस और एंपावरमेंट मिनिस्ट्री, राज्यमंत्री संतोष चौधरी को हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मिनिस्ट्री और राज्यमंत्री नचियप्पन को कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री का मंत्री बनाया गया है|

फेरबदल से पहले सीपी जोशी और अजय माकन ने शनिवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस द्वारा पार्टी में भारी फेरबदल किए जाने के एक दिन बाद मंत्रिमंडल में बदलाव किया जा रहा है। कांग्रेस ने इस फेरबदल में माकन और जोशी को अंबिका सोनी और गुरुदास कामत को पार्टी ने महासचिव बनाया है और केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद और ऑस्कर फर्नांडिस को इन पदों से हटाया गया है।

ऐसा माना जा रहा है कि मंत्रिपरिषद में यह फेरबदल यूपीए-2 का अंतिम फेरबदल होगा, क्योंकि अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। पिछले साल अक्टूबर महीने से यह दूसरी बार है, जब मंत्रिपरिषद में बदलाव किया जा रहा है। मनमोहन सिंह ने कहा था कि कुछ पद खाली हैं और उन्हें भरने के मुद्दे पर विचार किया जा रहा है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]