कुछ यूं लिया महिला ने बदला: बलात्‍कारी को मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया

0
93

दिल्‍ली: सारे देश में एक ओर जहां आए दिन बलात्‍कार की घटनाएं हो रही हैं वहीं एक महिला ने खुद के साथ बलात्‍कार करने वाले को जिंदा जलाकर मार डाला।

[adrotate banner="3"]

यह घटना पटना के परसा बाजार थाना अंतर्गत सोईयां गांव की है जहां एक महिला ने घर में घुसकर अपने साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने वाले नशे में धुत एक व्यक्ति को बीती देर रात मिट्टी का तेल छिडककर जलाकर मार डाला। मृत व्यक्ति का नाम भोला भोला ठाकुर  है और उसकी हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार महिला के पति का 15 साल पूर्व निधन हो गया था और वह बीती रात जब अपने घर में सोई हुई थी उसी दौरान भोला ठाकुर  उसके घर में प्रवेश कर गया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद महिला ने भोला ठाकुर  के शरीर पर मिट्टी का तेल छिडककर आग लगा दी और घर से फरार हो गयी जिसे मंगलवार को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। भोला ठाकुर  की पत्नी शीला ने उक्त महिला पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

[adrotate banner="2"]