कुछ इस अंदाज में मना युवा सप्ताह

0
132

फर्रुखाबादः नेहरू युवा केन्द्र फर्रुखाबाद की ओर से स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर मसेनी चौराहा एजूकेशन सेन्टर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कुछ इस अंदाज में मनाया गया।

[adrotate banner="3"]

मसेनी चौराहा स्थित आर के एजूकेशन सेन्टर पर स्वामी विवेकानंद की फोटो पर प्रधानाचार्य वासुदेव तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।
श्री तिवारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों की सराहना करते हुए स्वामी जी के आदर्शों पर चलने का आहृवान किया। सुरेश चन्द्र कुमुद ने मतदाताओं को मतदान करने पर संकल्प दिलाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी कु0 उपासना, अभिलाषा, वैष्णवी, गौरांगी भट्टाचार्य, प्रियंका, शिवानी तिवारी, अनुराधा, जया, रिया, आदि ने अपने लोक नृत्य एवं नाटक द्वारा युवाओं को नई सीख देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर एनवाईसी अर्जुन वर्मा, अजेय कुमार, माधुरी देवी, आरती, जितेन्द्र कुमार, लक्ष्मी देवी, पूनम तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालन शिवम तिवारी ने किया। सुरेशचन्द्र कुमुद ने धन्यवाद दिया। पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र 19 जनवरी को वितरित किये जायेंगे।

[adrotate banner="2"]