कुंवारे लड़के करेंगे ये 1 उपाय तो मिल जाएगी सुंदर कन्या

0
222

shadiवेद-पुराण के अनुसार मनुष्य के 16 महत्वपूर्ण संस्कार बताए गए हैं। इन संस्कारों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण संस्कार है विवाह संस्कार। विवाह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बाद वर-वधु ही नहीं दोनों के परिवारों का जीवन भी बदल जाता है। इसी वजह विवाह से पूर्व कई प्रकार की सावधानियां दोनों ही परिवारों द्वारा रखी जाती हैं। अधिकांश कुंवारे लड़के चाहते हैं कि उनकी पत्नी सुंदर हो। इस इच्छा की पूर्ति के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। यहां जानिए ऐसा का चमत्कारी उपाय जिससे यह इच्छा पूरी हो जाती है…

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
शास्त्रों में अलग-अलग इच्छाओं की पूर्ति के लिए अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा करने का विधान है। जिन युवाओं की इच्छा है कि उन्हें बहुत सुंदर पत्नी मिले, उन्हें अप्सरा उर्वशी की पूजा करनी चाहिए। हिन्दू धर्म ग्रंथों में कई स्थानों पर अप्सरा उर्वशी का उल्लेख मिलता है। देवराज इंद्र के स्वर्ग में कई अप्सराएं बताई गई हैं इन्हीं में से उर्वशी का महत्वपूर्ण स्थान है|
ऐसा माना जाता है कि उर्वशी ने अपनी सुंदरता से पलभर में ही बड़े-बड़े ऋषि-मुनियों और तपस्वियों की तपस्या को भंग की है। इसी वजह से जो व्यक्ति इस अप्सरा की पूजा करता है उसे सुंदर पत्नी की प्राप्ति होती है।

[bannergarden id=”8″]
अप्सरा उर्वशी की पूजा विधिवत रूप से की जानी चाहिए। इसके लिए व्यक्ति को किसी शुभ मुहूर्त का किसी विशेष दिन प्रात: काल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्मों से निवृत्त हो जाए। इसके बाद घर में किसी शांत एवं पवित्र स्थान की दीवार पर अप्सरा उर्वशी का चित्र बनाएं।
चित्र काल्पनिक रूप से किसी स्त्री के आकार का बनाया जाना चाहिए। इसके बाद उस चित्र को उर्वशी मानकर उसका पूजन करें। धूप-दीप, ध्यान करें। हार-फूल चढ़ाएं, प्रसाद अर्पित करें। साथ ही कामना करें कि पूजा करने वाले व्यक्ति को सुंदर और सर्वगुण संपन्न पत्नी प्राप्त हो जाए। इस पूजा से विवाह संबंधी इच्छा पूरी होनी के योग बनेंगे। धन संबंधी या अन्य कोई इच्छा पूर्ति इस पूजा से नहीं होती है।

[adrotate banner="2"]