कीर्तन बंद करने को लेकर पाण्डेश्वर मंदिर के ताले बंद, महिलाओं ने किया हंगामा

0
110

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित प्राचीन पाण्डेश्वरनाथ मंदिर में आज शाम कीर्तन करने पहुंचीं महिलाओं को कीर्तन करने से मना कर दिया गया और पाण्डेश्वरनाथ मंदिर के अंदर बने सांईंबाबा व लक्ष्मीनारायण के मंदिरों में ताले लटका दिये गये। जिसको लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया।

[adrotate banner="3"]

शनिवार शाम शहर की महिलाओं को जब मंदिरों के दरबाजे बंद मिले तो उन्होंने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। मंदिर के पुजारी विनीत शुक्ला व सुरेश मिश्रा ने बताया कि पहले संकीर्तन कक्ष व गर्भ गृह में महिलायें सत्संग करतीं थीं। जिससे आने वाले भक्तों को निकलने में काफी परेशानी होती थी। इसके बाद गर्भगृह व संकीर्तन गृह में सत्संग बंद करा दिया गया था। अब महिलायें मुख्य द्वार पर बैठकर सत्संग करतीं हैं। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को निकलने में दिक्कत होती है। जिस बजह से महिलाओं को कीर्तन करने से मना किया गया है।

पुजारी विनीत व सुरेश के अनुसार मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अबधेश दीक्षित के आदेश पर मंदिर के दरबाजे बंद किये गये थे।

वहीं कीर्तन करने आयीं राजकुमारी बाजपेयी, शकुंतला शर्मा, माला देवी, सरोज, विनीता आदि ने बताया कि मंदिर के पुजारी ने यह कहकर मंदिर बंद कर दिया कि सिर्फ बोला बदा सत्संग ही मंदिर में होगा। रोजाना सत्संग मंदिर में नहीं हो पायेगा। इस बात से हम लोग संतुष्ट नहीं हैं। मंदिर सदियों पुराना हो गया है और हमेशा से इसमें सत्संग होता चला आ रहा है। यह कहीं का कानून नहीं है कि मंदिर दिन में बंद कर दिया जाये। मंदिर सिर्फ भगवान के सोने के समय ही बंद होना चाहिए। इसी बात को लेकर महिलायें विफर गयीं और उन्होंने मंदिर में जमकर गदर काटा। गदर होते देख अबधेश दीक्षित मौके से खसक लिये।

[adrotate banner="2"]