किसान समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

0
262

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को खाद वितरण में किसानों को हो रही दिक्कतों को लेकर कांग्रेसी ने पैदल मार्च कर कलक्ट्रेट में  ज्ञापन सौंपा| उत्तर प्रदेश सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता एवं अव्यवस्था के चलते खाद वितरण केंद्रों पर खाद लेने के लिए सुबह से शाम तक लाइन लग रही है। किसान मजबूर हैं। भूखे प्यासे लाइन में खड़े किसानों को पुलिस परेशान कर रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में पदाधिकारियों नें फतेहगढ़ के डीएन कालेज से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया| इसके बाद राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव को सौंपा| जिलाध्यक्ष नें कहा कि इस समय फसल के लिए खाद की अत्यंत आवश्यकता है| खाद उपलब्ध नहीं है, किसानों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है सोसाइटी पर ताले लगे हुए हैं, सोसाइटी पर तैनात कर्मचारी किसानों को ढूंढे नहीं मिल रहे हैं| सोसाइटी पर खाद भी नहीं है किसान लगातार अपनी सोसाइटी का चक्कर काट रहा है, उसकी आवाज को सुना नहीं जा रहा है| धान बाजरा आदि की खेती किसान द्वारा की गई थी वह भी बर्बाद हो गई है जिसका मुआवजा किसानों को मिलना अत्यंत आवश्यक है|
प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद कठेरिया, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लइक उर रहमान, भानु चतुर्वेदी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]