किसान के घर से लाखो के नकदी जेबरात चोरी

0
172

choriफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम राईपुर चिनहटपुर निवासी देवसिंह के घर में बीती रात चोरो ने धावा बोलकर लाखो के जेबरात और नकदी साफ़ कर दी| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]

देवसिंह के चार पुत्र मुनीश, बबलू ,चरनसिंह एक ही घर में रहते हैं। बीती रात चोर मकान के पीछे से चढ़कर छत पर आ गये और फिर से जीने के माध्यम से नीचे उतर कर नगदी सहित लाखों का माल चोरी कर लिया। मुनीश अपने बच्चों के साथ एक कमरें में सोया हुआ था। बबलू पास में ही जानवरो की रखवाली के लिए सोया था।बवलू की मां सुखदेवी ,पत्नी शान्ति देवी , बहन सत्यवती नीचे बरामदे में सोये हुए थे।बाहर की तरफ के कमरे में छोटा भाई चरन सिंह भी सो रहा था |

चोरो ने मौका देखकर दो बक्से,एक अटैची ,एक अलमारी , एक बडे बक्से से 30000 रुपये नगदी ( दो हजार के नये नोट) सहित तीन जोड़ी सोने के कुन्डल , तीन जोड़ी तोडियॉ चॉदी की,एक जोङी झुमकी सोने की, एक जोङी पायलें चोरी कर ली। बवलू के पिता का इलाज चल रह है इसीलिए उसने रुपये जुटाये थे।
रात करीब एक बजे बबलू की मां सुखदेवी जागी तो कुछ आहट सुनाई दी उन्हें लगा कि छोटा बेटा चरन सिंह उठा होगा। जैसे ही उन्होने चरन सिंह को आवाज लगाई तो एक चोर भाग कर जीने के सहारे छत पर चढ़ पीछे कूद कर भाग गया । सुखदेवी ने शोर मचाना सुरू कर दिया। सभी लोग मौके पर इकट्ठे हो गये । छत पर जाकर देखा तो दो बक्से व उसका सामान विखरा पड़ा था, कुण्डा टूटा था। एक अटैची मकान के पीछे सीशम के पेड़ के नीचे पड़ी थी।

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| दरोगा दलवीर सिंह ने जाकर जाँच की| पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है|

[adrotate banner="2"]