फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को किसान का जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने खाद एवं विपणन विभाग के धान क्रय केन्द्र राजेपुर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर उपस्थित केन्द्र प्रभारी सावन कुमार ने बताया कि अबतक 950 कुन्टल व आज 85 कुन्टल धान खरीद की गई। बदरंग/काला होने के कारण 10 किसानों का धान रिजेक्ट किया गया है। जिलाधिकारी ने ई—पॉस मशीन एवं खरीद रजिस्टर चेक किया| जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि किसान का धान सही है तो किसी भी दशा में किसान को केन्द्र से वापस न किया जाए।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


