किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपाइयों ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

0
102

फर्रुखाबाद: सातनपुर मण्डी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक के बाद भाजपाइयों ने किसानों को बारदाना न मिलने व गेहूं विक्री का सही मूल्य न मिलने से केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला फूंक दिया।

[adrotate banner="3"]

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील शाक्य व भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत के नेतृत्व में सातनपुर गल्ला मण्डी में बैठक की। बाद में केन्द्र सरकार का पुतला फूंक दिया। सुशील शाक्य ने बताया कि कांग्रेस सरकार में महंगाई चरम पर है। किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। केन्द्र सरकार किसानों को बारदाना तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। इस बात को लेकर सुशील शाक्य के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का पुतला फूंक दिया व जमकर केन्द्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली।

भाजपाइयों ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर तीखे प्रहार किये। इस दौरान रामरतन शाक्य, राकेश चतुर्वेदी, सुरेश कनौजिया, शैलेन्द्र वर्मा, अनुज मिश्रा, अंकेश कटियार, शिवओम अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]