किशोरी प्रेमी के साथ गई, परिजनों ने लगाया बंधक बनाने का आरोप

0
100

FARRUKHABAD : कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम बुढ़नामऊ निवासी हंसमुखी की पुत्री बीते 8 जून को अपने प्रेमी के चली गयी थी। जिस सम्बंध में किशोरी के परिजनों ने प्रेमी पर पुत्री को बंधक बना लेने का आरोप लगाया है।

[adrotate banner="3"]

किशोरी सीता की मां हंसमुखी द्वारा लगाये गये आरोप में कहा गया है कि उसकी पुत्री नाबालिग है। जिसे बाबूलाल का 20 वर्षीय पुत्र महेश जाटव निवासी कठेरियन नगला ले गया और गलत प्रयोजन की पूर्ति हेतु अविधिक तरीके से अपने कब्जे में रोके हुए है। जिसकी पुलिस से शिकायत की गयी तो पुलिस ने बुढ़नामऊ के प्रधान व क्षेत्र के एक व्यक्ति जगदीश पुत्र दिलीप जाटव के माध्यम से उसके कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिये। इसके साथ ही पुलिस द्वारा विपक्षियों की मदद भी की जा रही है। हंसमुखी ने एसडीएम से गुहार लगायी है कि उसकी पुत्री को महेश जाटव के कब्जे से छुड़ाकर स्वतंत्र कराया जाये।

lover[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]