फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) युवती की हत्या कर शव लटका देनें के मामले में पुलिस नें मृतका की माँ उसके दो भाई और प्रेमी सहित चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|
विदित है कि बीते 23 अप्रैल को थाना क्षेत्र के ग्राम गौंटिया निवासी 16 वर्षीय किशोरी नीरज पुत्री नंदलाल का शव बबूल के पेंड पर फांसी पर लटका हुआ मिला था| जिसके बाद मृतका के पिता नंद लाल नें गाँव के ही गोपाल यादव, हरवंश सिंह, उत्तम, पंकज, रवि व अमित के खिलाफ 376 डी व 302 आदि एक तहत मुकदमा दर्ज कराया था|
मंगलवार को पुलिस नें मृतका की माँ ऊषा देवी, उसके भाई विनोद व अमित उर्फ नन्हे के साथ ही प्रेमी गोपाल यादव को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| उनके पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा व एक बाइक बरामद की है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


